Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : महाष्टमी पर आदित्यपुर में सुरक्षा का सख्त पहरा, वॉच टावर से डीसी-एसपी ने परखी व्यवस्था, पंडालों से पार्किंग तक प्रशासन अलर्ट…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda:आदित्यपुर में महाष्टमी के अवसर पर दुर्गा पूजा की रौनक के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, रविवार रात उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार स्वर्गियारी ने आदित्यपुर पहुंचकर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया, अधिकारियों ने प्रशासन की ओर से स्थापित विशेष वॉच टावर पर पहुंचकर क्षेत्र की निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया, इसके बाद प्रवीण सिंह सेवा संस्थान द्वारा निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पार्किंग, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, वहीं, एसपी ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु निर्भीक होकर मां दुर्गा के दर्शन कर सकें.

Advertisement

इस दौरान आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने मंच पर पुष्पगुच्छ भेंट कर डीसी और एसपी का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि शीर्ष अधिकारियों के जमीनी निरीक्षण से पूजा समितियों और श्रद्धालुओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है.

निरीक्षण के दौरान एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीओ अभिनव प्रकाश, नगर आयुक्त एजाज अनवर, गम्हरिया सीओ प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार, आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर, ट्रैफिक प्रभारी राजू कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे.

कुल मिलाकर, महाष्टमी पर आदित्यपुर में प्रशासन की सक्रियता का संदेश साफ है, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा के आयोजन में कोई कोताही नहीं.

ताजा खबरें

WhatsApp