Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा प्रहार, अवैध पार्किंग के खिलाफ एक्शन मोड में यातायात प्रभारी, कंजेस्टेड सड़कों पर खड़ी गाड़ियों से जनजीवन प्रभावित, तेज रफ्तार स्कूल बस भी कार्रवाई के दायरे में….

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda: खरसावां जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर अब प्रशासन सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है. इसी कड़ी में आदित्यपुर क्षेत्र में यातायात प्रभारी राजू कुमार एक्शन मोड में दिखे और सर्विस रोड व मुख्य सड़क पर अवैध तरीके से खड़ी वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया.

Advertisement
Advertisement

मंगलवार को चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान यातायात प्रभारी ने सड़क किनारे अनियमित रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए स्पष्ट कहा कि आदित्यपुर की सड़कें पहले से ही कंजेस्टेड हैं, ऐसे में अवैध पार्किंग से आम लोगों की आवाजाही गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है. उन्होंने विशेष रूप से डॉक्टरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर खड़ी गाड़ियों को लेकर नाराजगी जताई, जिससे जाम और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है.

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान एक बड़ा हादसा टलने की भी बात सामने आई. यातायात प्रभारी ने बताया कि ‘अर्का जैन’ स्कूल की एक बस तेज गति से बच्चों को लेकर जा रही थी, जो समय रहते नियंत्रित कर ली गई. उन्होंने कहा कि संबंधित वाहन पर जुर्माना लगाया जाएगा और स्कूल प्रबंधन से भी बातचीत कर लापरवाह चालकों को हटाने की सख्त हिदायत दी जाएगी.

Advertisement

यातायात प्रभारी राजू कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़कें सार्वजनिक उपयोग के लिए हैं, न कि अवैध पार्किंग के लिए. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्विस लेन और मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां एक ओर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की कोशिश तेज हुई है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया है.

ताजा खबरें

WhatsApp