Advertisement

आदित्यपुर : दुमोहनी गौरी घाट पर बालू माफियाओं का आतंक, प्रशासन बेखबर?

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमोहनी घाट में अवैध बालू खनन का गोरखधंधा दिन-ब-दिन बेखौफ होता जा रहा है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हर रात 10 बजे से सुबह तक भारी संख्या में ट्रैक्टर और ट्रक अवैध रूप से बालू लोड कर घाट से निकलते हैं. यह सब कुछ प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

Advertisement
Advertisement

चौंकाने वाली बात यह है कि घाट के हर मोड़ पर बालू माफियाओं के मुखबिर तैनात रहते हैं, जो पुलिस या प्रशासन की हलचल की सूचना तुरंत आगे पहुँचा देते हैं। इससे यह साफ होता है कि माफिया तंत्र न सिर्फ संगठित है, बल्कि प्रशासन को खुली चुनौती भी दे रहा है.

Srinath

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खुलेआम हो रही इस लूट से न केवल सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण और नदियों का पारिस्थितिकी तंत्र भी गंभीर खतरे में है. ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक न तो खनन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई हुई है और न ही स्थानीय पुलिस ने ठोस पहल की है.

Advertisement

अब देखना यह है कि खनन विभाग और जिला प्रशासन कब तक इस मामले को नजरअंदाज करता रहेगा. क्या प्रशासन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी?

ताजा खबरें

WhatsApp