Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : लगातार बारिश से खड़कई नदी उफान पर, भाटिया बस्ती में कई घरों में घुसा पानी, video…

By Balram Panda

Published on:

दिल्सन
पुरेंद्र
भुगलू
राहुल
वरुण कुमार
विनय

आदित्यपुर / Balram Panda: सरायकेला जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण खड़कई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. इसका सीधा असर अदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 11 अंतर्गत आने वाली भाटिया बस्ती पर देखने को मिल रहा है, जहां कई घरों में पानी घुस गया है. स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर होना पड़ा है.

Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर से पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है. घरों में पानी घुस जाने से जरूरी सामान भीग चुके हैं और कई परिवारों को भोजन, पीने के पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है.

Dayal Builder
Srinath

video..

Advertisement

सबसे चिंता की बात यह है कि अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या नगर निगम का प्रतिनिधि स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा है. न ही किसी प्रकार का राहत कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि राहत और बचाव कार्यों को जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि और नुकसान से बचा जा सके.

स्थानीय समाजसेवी संगठनों ने भी प्रशासन से अपील की है कि पानी निकासी की व्यवस्था की जाए और प्रभावित लोगों को जरूरी सहायता मुहैया करायी जाए

ताजा खबरें

WhatsApp