Advertisement

आदित्यपुर : प्रेमधर यादव के निधन पर मोहल्ले में शोक की लहर, पुरेंद्र ने जताया शोक, मंत्री बन्ना गुप्ता ने टीएमएच का बकाया बिल कराया माफ….

By Balram Panda

Published on:

आरआईटी : रोड नंबर- 18 निवासी प्रेमधर यादव का बीती रात इलाज के दौरान टीएमएच में 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. आज पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी. प्रेमधर यादव मूल रूप से शेरपुर, पटना बिहार के निवासी थे. वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री एवं भरा पूरा परिवार छोड़ गए है. प्रेमधर यादव यादव पांच भाई थे.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

वहीं, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने प्रेमधर यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वे अभिभावक तुल्य थे. उनके निधन से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. प्रेमधर यादव मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के धनी थे. 10 दिनों तक चले लंबे इलाज के दौरान परिजनों द्वारा करीब 1.7 लाख रुपए खर्च किए गए थे, मगर निधन के उपरांत करीब 1.25 लाख बकाया बिल हो गया था. इसकी सूचना पुरेंद्र नारायण सिंह एवं एसएन यादव ने मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर बकाया बिल को माफ कराए जाने का अनुरोध किया था. मंत्री बन्ना गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 घंटे के अंदर प्रेमधर यादव के इलाज का बकाया बिल माफ करा दिया. परिजनों ने मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Advertisement

 

पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार में पुरेन्द्र नारायण सिंह, सत्य प्रकाश सुधांशु, डॉ ओ पी आनंद, देवप्रकाश,संजय यादव, वीरेंद्र यादव,उदित एसएन यादव,अजय शर्मा,सुनील,अश्वनी, अधिवक्ता संजय कुमार, पुत्र बैजू यादव, लाल बाबू सरदार, राजू सरदार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp