Advertisement

आदित्यपुर : श्री राम इंग्लिश उच्च विद्यालय में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, आदिवासी संस्कृति की झांकियों और नृत्य ने मोहा मन…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : श्री राम इंग्लिश उच्च विद्यालय, आदित्यपुर में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत की जीवंत झांकियों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समृद्ध जनजातीय संस्कृति की शानदार झलक पेश की.

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, इसके बाद मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भगवान बिरसा मुंडा तथा सिदो-कान्हू के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए, इस दौरान विद्यालय परिसर में आदिवासी समाज के गौरव, संघर्ष और सांस्कृतिक विरासत को याद करते हुए विद्यार्थियों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया गया.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आदिवासी संस्कृति पर आधारित झांकियां और पारंपरिक नृत्य रहे, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया, कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति की विविधता में आदिवासी समाज के महत्वपूर्ण योगदान को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया.

इस अवसर पर विद्यालय के आदिवासी समुदाय से आने वाले अभिभावकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, मुख्य अतिथि अंकुर सिंह ने विद्यालय परिवार को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और महान विभूतियों के संघर्ष से परिचित कराना बेहद जरूरी है, उन्होंने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विश्व आदिवासी दिवस पर सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता का अभिन्न हिस्सा है, नई पीढ़ी को आदिवासी समाज के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सरिता बीना एक्का एवं विनीता कुमारी सिंह ने किया, धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर नीतू कुमारी ने किया. कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं.

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा सांडिल, तृप्ति कुमारी, वंदना सिन्हा, सुषमा शर्मा, सुनीता वर्मा, संध्या विश्वकर्मा, नेहा कुमारी, प्रशांत गौख, संगीता कुमारी सिन्हा, सिमी कुमारी, लक्ष्मी सिंह, मंजू कुमारी, रीता कुमारी, पायल गोप, राखी लेयांगा, कमलेश सिंह, एन.पी.पी. सिंह, सिकंदर आजम, सुदर्शन प्रसाद, रेणु कुमारी, शिवानी कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विश्व आदिवासी दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी पहचान, विरासत, इतिहास और भारतीय संस्कृति की विविधता को समझने का जीवंत अवसर भी बना.

ताजा खबरें

WhatsApp