Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : युवक ने बिजली के खंबे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका के घर के पास बिजली के खंभे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बजरंग बाउरी  (22) के रूप में हुई है, जो आशियाना बस्ती का रहने वाला था. मामला आदित्यपुर स्थित सालडीह बस्ती का है. मिली जानकारी के अनुसार युवक प्रेमिका से मिलने गया था किसी विवाद पर उसने आत्महत्या कर ली.

Advertisement
Advertisement

वहीं, मृतक की पहचान बजरंग बाउरी के रूप में हुई है. मृतक आशियाना बस्ती का रहने वाला है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है. वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है, आत्महत्या की वजह पता लगाया जा रहा है, वहीं, उन्होंने बताया कि हत्या है या आत्महत्या इस पर जांच चल रही है, फ़िलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Dayal Builder
Srinath

बता दे ऐसे मामलों में अक्सर प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद या प्रेमिका के परिवार की असहमति के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं, ऐसे में प्रेमी या प्रेमिका द्वारा आत्महत्या के प्रयास या धमकी देना आम बात है. इस घटना से यह साफ होता है कि प्रेम संबंधों में विवाद और असहमति के कारण युवाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ रही है.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp