Advertisement

आजादी के 77 साल बाद खुंटपानी के सोनरोकुटी गांव के बांकिरासाई में बनेगा सड़क, विधायक दशरथ गागराई ने किया घोषणा, ग्रामीणों ने जताया आभार

By Goutam

Published on:

विधायक दशरथ गागराई

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): देश आजाद होने के 77 साल बाद भी खुंटपानी प्रखंड क्षेत्र के पुरनिया पंचायत अंतर्गत सोनरोकुटी गांव के बांकिरासाई में ग्रामीण सड़क नहीं रहने के कारण पगडंडी होकर चलते थे। मालूम हो कि उक्त गांव के ग्रामीणों को बारिश के समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement
Advertisement

सोनरोकुटी गांव के बांकिरासाई में अभी तक सड़क नहीं बनने की शिकायत ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थानीय विधायक दशरथ गागराई को किया। वहीं खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने उक्त गांव की ग्रामीणों का सुविधा को देखते हुए। सड़क की समस्या को संज्ञान में लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर अपने विधायक निधि से 2000 फीट मिट्टी मुरुम सड़क बनवाने का घोषणा किया।

Srinath

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र की समुचित विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मेरा सहयोग हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र का आज की तारीख में हर गली कोचा में विकास की किरण पहुंची हुई है। एवं आगे भी होते रहेगी। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं से मुझे अवगत कराना जरूरी है। ताकि अपने स्तर से समस्या को पूरा कर सके। मौके पर विधायक दशरथ गागराई का ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडिया, प्रखंड सचिव बाबलू गोडसोरा, ज्योति बोदरा, जयसिंह बोदरा, जोहन बांकिरा, कृष्णा बांकिरा आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp