Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खरसावां में आंधी-तूफान से धंसा कच्चा मकान: पोंडाकाटा के शंकर लाल महाली चार मासूम बच्चों संग बेघर, सरकारी आवास का नहीं मिला लाभ

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत पोंडाकाटा गांव में बुधवार शाम आई तेज आंधी, तूफान और भारी बारिश ने एक गरीब परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। गांव निवासी शंकर लाल महाली का कच्चा मकान अचानक धंस गया, जिससे वह अपनी पत्नी और चार छोटे बच्चों के साथ बेघर हो गए।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि शंकर लाल महाली का यही एकमात्र आशियाना था। मकान धंसने के बाद अब परिवार के सामने रहने और बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। मजबूरी में परिवार को दूसरे लोगों के सहारे रहने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Dayal Builder
Srinath

शंकर लाल महाली ने बताया कि उन्होंने कई बार सरकारी योजनाओं के तहत आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उन्हें न तो पीएम आवास योजना का लाभ मिला और न ही आबुआ आवास योजना का। वर्षों से ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल सकी।

Advertisement

घर धंसने के बाद परिवार पूरी तरह संकट में है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नया मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं है। घटना के बाद परिवार काफी चिंतित और परेशान है तथा प्रशासन से तत्काल सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग कर रहा है।

वहीं बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश का असर आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिला। कई जगह बिजली के पोल गिर गए, जबकि कई बड़े पेड़ भी धराशायी हो गए। खराब मौसम के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ताजा खबरें

WhatsApp