होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां शहीद दिवस की तैयारी को लेकर कुचाई में आजसू पार्टी ने की बैठक

By Goutam

Published on:

 

शहीद दिवस

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): आगामी 1 जनवरी 2025 को होने वाली खरसावां शहीद दिवस की तैयारी को लेकर कुचाई में आजसू पार्टी की बैठक आजसू नेता रूप सिंह मुंडा के अध्यक्षता पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह उपस्थित हुए।

बैठक में आगामी 1 जनवरी को खरसावां में होने वाली शहीद दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत रूप से शहीदों को श्रद्धांजलि देने व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए विचार विमर्श किया गया। वहीं शहीदों को श्रद्धांजलि देने पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के कोल्हान प्रभारी रामचंद्र सहिस का आगमन को लेकर भी विचार किया गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खरसावां शहीद बेदी पर आजसू के सभी कार्यकर्ताओं के साथ उपवास रखकर खरसावां के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया जाएगा। वहीं आजसू नेता रुप सिंह मुंडा ने कहा कि खरसावां गोलीकांड एक एतिहास है। जो हमारे पूर्वजों ने अलग राज्य की लड़ाई के लिए बलिदान दे दिया। अलग राज्य के लिए ‌1 जनवरी 1948 को खरसावां में हजारों आदिवासीयों के ऊपर गोली चला दी गई थी जिससे हजारों आदिवासी शहीद हो गए थे।

बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह, आजसू नेता रूप सिंह मुंडा, कार्तिक गोप, आलोक डे, कामेश्वर प्रधान, बसंत महतो, रसा मुंडा, श्याम सिंह मुंडरी, शंभू महांती, चामु मुंडा, मंगल मुंडा आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Comment