Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

छोटगोविंदपुर के रॉयल किड्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद का हुआ आयोजन, विभिन्न तरह के खेल आयोजित

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर के सामुदायिक विकास मैदान में रॉयल किड्स स्कूल के वार्षिक खेल कूद का आयोजन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ, जिसमें सभी वर्ग के बच्चे शामिल हुए और उत्साह पूर्वक भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह एवं स्कूल के सचिव टी एन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से झंडा तोलन कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा ड्रिल से हुई इसके बाद गोली चम्मच, बोस रेस, मैट्स रेस आदि कई प्रतियोगिता हुआ जिसमे विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया गया।

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर डॉ परितोष सिंह ने कहा की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, खेलकूद ही एकमात्र माध्यम है जिससे बच्चों में शारीरिक विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चो को मोबाइल के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए बच्चों को मोबाइल नही देने की अपील की।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन रमेश अग्निहोत्री ने तथा सुभाष के देखरेख में खेल कूद का आयोजन किया गया। स्वागत भाषण विद्यालय के सचिव टी एन सिंह द्वारा किया गया।

ताजा खबरें

WhatsApp