Advertisement

आदित्यपुर में मजदूरों पर हमला, SIPF को लेकर चल रहे विवाद में बढ़ा तनाव, कंपनी पर बाहरी गुंडों से हमला कराने का आरोप, 5 मजदूर घायल….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : औद्योगिक क्षेत्र में स्थित टोयोटा शोरूम के समीप बेबको कंपनी के मजदूरों द्वारा एसआईपीएफ (SIPF) की राशि नहीं दिए जाने के विरोध में कंपनी परिसर के बाहर शांतिपूर्ण हड़ताल की जा रही थी. इसी दौरान अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

Advertisement
Advertisement

पीड़ित मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा बाहर से बुलाए गए असामाजिक तत्वों ने हड़ताल कर रहे मजदूरों पर लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इस हमले में लगभग चार से पाँच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया, जबकि कुछ की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

Srinath

हमले के बाद आक्रोशित मजदूर आदित्यपुर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने कंपनी प्रबंधन के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. मजदूरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने वैधानिक अधिकारों, विशेषकर SIPF भुगतान, की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रबंधन ने न सिर्फ उनकी मांगों की अनदेखी की, बल्कि हिंसा के जरिए आंदोलन को दबाने की कोशिश की.

Advertisement

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. वहीं मजदूर संगठनों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी कंपनी प्रबंधन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

video…

 

ताजा खबरें

WhatsApp