होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां के बडाकुडमा में तीन दिवसीय ओड़िया बादी पाला का आयोजन, विधायक दशरथ गागराई ने किया उद्घाटन

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां प्रखंड क्षेत्र के तेलाईडीह पंचायत अंतर्गत बडाकुडमा गांव में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय जगन्नाथ पूजा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय ओड़िया बादी पाला का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन का विधिवत उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं समाजसेवी बासंती गागराई ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि ओड़िया पाला ओडिशा की एक अद्वितीय और समृद्ध लोक कला है, जो भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि ओड़िया पाला के माध्यम से रामायण, महाभारत एवं विभिन्न पुराणों की कथाओं का सजीव वर्णन किया जाता है, जिससे समाज को नैतिकता, धर्म और मानवीय मूल्यों की शिक्षा मिलती है।

विधायक श्री गागराई ने कहा कि ओड़िया पाला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पौराणिक ज्ञान, ऐतिहासिक चेतना और लोक संस्कृति को जीवित रखने का सशक्त जरिया है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सांप्रदायिक सद्भाव, सांस्कृतिक एकता और नैतिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस तरह की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

तीन दिवसीय ओड़िया बादी पाला में कलाकारों द्वारा पौराणिक कथाओं का भावपूर्ण और जीवंत मंचन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंच रहे हैं। पूरे गांव में भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, ग्राम प्रधान लव कुमार प्रधान, सुकरा महतो, पवित्र प्रधान, त्रिवेणी प्रधान, दशरथ महतो, मुरारी महतो, कुंभ किशोर प्रधान सहित जय जगन्नाथ पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Leave a Comment