Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर में आपसी रंजिश का हिंसक विस्फोट, अंधाधुंध गोलीबारी से एक युवक गंभीर रूप से घायल…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरिस भट्टा इलाके में आपसी रंजिश को लेकर की गई अंधाधुंध फायरिंग की घटना से क्षेत्र में गंभीर तनाव एवं दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में राजवीर सिंह उर्फ लालटू नामक युवक को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली युवक की पीठ में लगी है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
Advertisement

सूत्रों के मुताबिक घटना के दौरान कुल पांच राउंड गोलीबारी की गई, हालांकि इनमें से एक ही गोली युवक को लगी, जबकि अन्य गोलियां आसपास चली गईं. गोलीबारी की इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में आ गए और कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

Dayal Builder
Srinath

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गोलीकांड में शुभम सरकार एवं कालू लोहार की संलिप्तता बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार आरोपियों का मुख्य लक्ष्य आशीष दीप नामक युवक था, किंतु घटना के दौरान राजवीर सिंह गोली का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि घटना के पीछे पुरानी आपसी रंजिश मुख्य कारण है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की तथा डीएसपी समीर कुमार संवैया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विधिसम्मत जांच में जुटी हुई है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

ताजा खबरें

WhatsApp