Advertisement

आदित्यपुर : बेल्डीह बस्ती में बीएमसी कमिटी का माघे पर्व आयोजन, पार्षद व समाजसेवी के हाथों आदिवासी नृत्य विजेताओं को सम्मान…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर वार्ड 12 बेल्डीह बस्ती स्थित बी.एम.सी. कमिटी के तत्वावधान में आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व माघे पर्व का दो दिवसीय आयोजन पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ. आयोजन के समापन दिवस पर पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

Advertisement

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 12 के पार्षद मोतीलाल बिसुई तथा विशिष्ट अतिथि बबलू दास उपस्थित रहे. अतिथियों ने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं.

कार्यक्रम में गांव के मुंडा आशीष बिरुली, राजेश गोडसोरा देवरी, देवरी सरजंड डांगिल सहित आयोजन समिति के सदस्य सुनील गोडसोरा, करन लायंगी, सुधीर सोय, शिवचरण गागराई, मिठू पूर्ती, मंटू पूर्ती, हिंदुस्तान बोदरा मौजूद रहे.

आयोजन की खास बात यह रही कि रातभर पारंपरिक नृत्य में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप धोती-गंजी भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में रितेश कुमार, टुटून दास समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे. पुरस्कार वितरण के बाद पारंपरिक विधि-विधान के साथ माघे पर्व का समापन किया गया.

Video…

Advertisement

Related Post