Advertisement

बिष्टुपुर डबल डाउन बार हत्याकांड: राज्यपाल से मिले परिजन, CBI जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के समीप 27 जून को हुई दो युवकों की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के लगभग 10 दिन बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठनों में नाराजगी बनी हुई है। मंगलवार को झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह एवं मृतक हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह ने झारखंड के राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

Advertisement
Advertisement

ज्ञापन में कहा गया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाया गया कि पुलिस की मौजूदगी में बिष्टुपुर जैसे संवेदनशील इलाके में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।

Dayal Builder
Srinath

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मांग की कि घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जाए। ज्ञापन में मृतक हिमांशु सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई।

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि पूरे शहर में इस घटना को लेकर असंतोष, आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। घटना के 10 दिन बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने मांग की कि मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा जांच के दौरान किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान न किया जाए।

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, भानु प्रताप शाही, जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp