Advertisement

सरायकेला : अपराधियों की उल्टी गिनती शुरू, एसपी ने थानेदारों को दिया सख्त एक्शन का मंत्र, ड्रग्स माफिया, संगठित अपराध और अवैध कारोबार पर चलेगा निर्णायक प्रहार…

By Balram Panda

Updated on:

सरायकेला: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में अपराध समीक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक तथा जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे.

Advertisement
Advertisement

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराध नियंत्रण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था का प्रभावी संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए नियमित गश्ती, खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए.

Dayal Builder
Srinath

पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध कारोबार और सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं परिणामोन्मुख अभियान चलाने का निर्देश दिया, उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में ड्रग्स नेटवर्क, अवैध धंधों और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Advertisement

बैठक में लंबित आपराधिक कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में गति लाने, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और अनुसंधान की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए.

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, बैठक में पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, सक्रिय और परिणामोन्मुख बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए.

पुलिस अधीक्षक ने दोहराया कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है, इसके लिए अपराधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाएगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

ताजा खबरें

WhatsApp