Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान: बोले महामंत्री आरके सिंह- कंपनी से रिटायर हुए हैं, यूनियन से नहीं

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने लंबे कार्यकाल के अनुभव साझा किए। कई कर्मचारियों ने भावुक होकर कंपनी और यूनियन के साथ बिताए गए वर्षों को याद किया तथा सहकर्मियों के साथ जुड़ी यादों को साझा किया।

Dayal Builder
Srinath

अपने संबोधन में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि कर्मचारी कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं, लेकिन यूनियन से उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त साथियों से यूनियन से निरंतर जुड़े रहने तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव देते रहने की अपील की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि “आप सब कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं, यूनियन से नहीं। यूनियन हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी रहेगी।”

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एमके सिंह ने दिया।

इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हुआ सम्मान

शंभू दयाल पांडेय (पीपीसी एंड ऑटो ट्रांसपोर्ट)

जयंता कुमार पात्रा (सेंट्रल मेंटेनेंस)

गोपाल चंद्र मैति (ट्रांसमिशन)

अशोक कुमार सिंह (व्हीकल फैक्ट्री)

सुरेंद्र प्रसाद (बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री)

नुरूल हक (क्यूए)

कुमार राजू (रीयर एक्सल)

बीपी भद्रा (प्रेस शॉप-5000)

ताजा खबरें

WhatsApp