Advertisement

चौका थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिरूडीह से 1790 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : खरसावां जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर एवं उत्पाद अधीक्षक श्री क्षितिज मिंज के नेतृत्व में सोमवार तड़के चौका थाना अंतर्गत ग्राम मिरूडीह में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया.

Advertisement
Advertisement

सुबह 02:30 बजे से 07:00 बजे तक चले इस अभियान के दौरान एक टीन शेड में अवैध रूप से भंडारित पंजाब निर्मित विदेशी शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया गया. छापेमारी में McDowell’s No.1, After Dark एवं Imperial Blue ब्रांड की कुल 1790.64 लीटर शराब जब्त की गई। जब्त शराब में 750 एमएल की 900 बोतल, 375 एमएल की 1800 बोतल तथा 180 एमएल की 2448 बोतल शामिल हैं। इसके अलावा मौके से 30 खाली ड्रम एवं प्लास्टिक जार भी बरामद किए गए, जिनका उपयोग भंडारण एवं परिवहन में किया जाता था.

Srinath

Advertisement

कार्रवाई में पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों के साथ चौका थाना प्रभारी एवं पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उत्पाद अधीक्षक श्री क्षितिज मिंज ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री दंडनीय अपराध है। इसके सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर और जानलेवा प्रभाव पड़ सकते हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने तथा केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही मदिरा खरीदने की अपील की.

प्रशासन ने यह भी कहा कि समाज में विधि-व्यवस्था एवं जन-स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आमजन का सहयोग आवश्यक है. अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

ताजा खबरें

WhatsApp