Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कपाली पुलिस का बड़ा प्रहार, फरार आरोपी गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

सरायकेला: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है, पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहिद अंसारी (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
Advertisement

गिरफ्तार आरोपी गौशनगर सालबगान का निवासी है, पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उसे दबोचने में सफलता हासिल की, गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

Dayal Builder
Srinath

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान लगातार जारी है, किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp