Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर में ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ‘Win Buzz Gaming’ रैकेट का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार, डिजिटल नेटवर्क के अहम साक्ष्य जब्त…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला : जिले में साइबर अपराध और अवैध ऑनलाइन गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सरायकेला अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में संचालित अवैध ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग नेटवर्क पर सुनियोजित छापेमारी की गई, कार्रवाई के दौरान “Win Buzz Gaming” के नाम से संचालित ऑनलाइन बेटिंग एवं डिजिटल माध्यम से कथित ठगी के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ.

Advertisement
Advertisement

पुलिस ने मौके से इस नेटवर्क के संचालन में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आर्थिक लेन-देन कर अवैध सट्टेबाजी और डिजिटल ठगी जैसी गतिविधियों का संचालन कर रहे थे, मामले में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 185/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा बंगाल पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है.

Dayal Builder
Srinath

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लैपटॉप, 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, तीन एटीएम/डेबिट कार्ड, ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े क्यूआर कोड, हिसाब-किताब की डायरी, चार्जर, एडॉप्टर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, बरामद सामग्री को जब्त कर डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बैंकिंग दस्तावेजों की फॉरेंसिक एवं तकनीकी जांच के आधार पर पूरे नेटवर्क की परतें खंगाली जा रही हैं, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर ठगी, अवैध ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे नेटवर्क के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

ताजा खबरें

WhatsApp