Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आरआईटी पुलिस का बड़ा खुलासा, बंद मकान में लाखों की चोरी का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार, अधिकांश जेवरात बरामद…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में आरआईटी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक चर्चित चोरी कांड का सफल उद्भेदन किया है, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनकी निशानदेही पर चोरी के अधिकांश सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य बहुमूल्य सामान बरामद कर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित एक बंद आवास का ताला तोड़कर अज्ञात अपराधियों ने नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण तथा पूजा-अर्चना में प्रयुक्त बहुमूल्य चांदी के सामान पर हाथ साफ कर दिया था, घटना की सूचना मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया, तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और लगातार चलाए गए छापेमारी अभियान के आधार पर पुलिस ने मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Dayal Builder
Srinath

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन नाग उर्फ रतन लोहार तथा करन पात्रो के रूप में हुई है, पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का अधिकांश सामान बरामद किया गया, बरामद वस्तुओं में सोने की अंगूठी, कलाई घड़ी, चांदी के सिक्के, चांदी की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाएं, पायल, कमरबंध, चांदी की कटोरी, मठिया, सिंदूरदानी तथा अन्य बहुमूल्य सामग्री शामिल है.

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी रतन नाग उर्फ रतन लोहार के विरुद्ध लूट, चोरी एवं चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से संबंधित कई आपराधिक मामले पूर्व से विभिन्न थानों में दर्ज हैं, वहीं दूसरे आरोपी करन पात्रो का भी संपत्ति संबंधी अपराध के मामले में आपराधिक इतिहास सामने आया है. पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क तथा अन्य घटनाओं में संभावित संलिप्तता की भी गहन जांच कर रही है.

पूरी कार्रवाई आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत परासर के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने अंजाम दी, वहीं, उन्होंने कहा कि चोरी, लूट और संगठित अपराध के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा तथा विधि-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ताजा खबरें

WhatsApp