Advertisement

सरायकेला पुलिस की बड़ी कामयाबी, ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत 13 गुम मोबाइल बरामद, सत्यापन के बाद धारकों को सुपुर्द…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : खरसावां जिला पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर एक सराहनीय पहल करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित “प्रोजेक्ट डिवाइस” के तहत सोमवार को सरायकेला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 13 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए.

Advertisement
Advertisement

बता दे, बरामदगी की यह कार्रवाई CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से तकनीकी आधार पर की गई, गुम मोबाइल की ट्रैकिंग कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया. इस अभियान में सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार की सक्रिय भूमिका रही, उनके नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामलों को प्राथमिकता पर लिया, जिसके परिणामस्वरूप कम समय में मोबाइल बरामदगी संभव हो सकी.

Srinath

बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन किया गया, जिसके बाद उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सुरक्षित और सकुशल सुपुर्द कर दिया गया. अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने सरायकेला पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया.

Advertisement

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “प्रोजेक्ट डिवाइस” का उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की त्वरित ट्रैकिंग और बरामदगी सुनिश्चित करना है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके और पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो. वहीं, जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना में सूचना दें या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

ताजा खबरें

WhatsApp