Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

बिरगामडीह में नव प्राथमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन, मुखिया करम सिंह मुंडा बोले– बच्चों को बेहतर पठन-पाठन का मिलेगा माहौल

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के रूगुडीह पंचायत अंतर्गत बिरगामडीह गांव में नव प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही गांव के बच्चों को आधुनिक और सुव्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण की सौगात मिली।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की मजबूत नींव होती है। विद्यालय भवन के निर्माण से छात्रों को बेहतर कक्षाएं, स्वच्छ परिसर और अनुकूल वातावरण मिलेगा, जिससे उनके पठन-पाठन में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों जैसी शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि गांव के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने आगे कहा कि नए भवन के निर्माण से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और बच्चों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल में अध्ययन का अवसर प्राप्त होगा। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ होना आवश्यक है।

Advertisement

उद्घाटन समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बालेश्वर मुंडा, शिक्षक मगतराय मुंडा, कमलावती मुंडा, बुधनलाल मुंडा, गुरुवा मुंडा, बोंदरो मुंडा, मधु चरण मुंडा, राम चरण मुंडा, मुचिराय मुंडा, हेमेंद्र मुंडा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के अभिभावकों और छात्रों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि इससे बच्चों की शिक्षा में सकारात्मक बदलाव आएगा।

ताजा खबरें

WhatsApp