Advertisement

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विधायक दशरथ गागराई व समाजसेवी बासंती गागराई ने माल्यार्पण कर किया नमन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई और समाजसेवी बासंती गागराई ने खुंटपानी के बासाहातु तथा कुचाई के दलभंगा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने सभी झारखंडवासियों को झारखंड राज्य स्थापना रजत जयंती (25 वर्ष) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अवसर राज्य के विकास, एकता और प्रगति को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराने का है।

Advertisement

विधायक गागराई ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन और जमींदारी प्रथा के खिलाफ आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन के अधिकारों को सुरक्षित करने हेतु ऐतिहासिक विद्रोह “उलगुलान” का नेतृत्व किया। वह आदिवासी समाज की पहचान, स्वायत्तता और सांस्कृतिक स्वतंत्रता के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि यह दिन आदिवासी समुदाय की विरासत, योगदान और बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। आज भी बिरसा मुंडा की विचारधारा और संघर्ष लोगों को न्याय, गरिमा और अधिकारों के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडिया, डिंबू तियू, रजनी बानरा, मानसिंह मुंडा, करम सिंह मुंडा, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मुन्ना सोय,
लखीराम मुंडा सहित कई गणमान्य ग्रामीण शामिल थे।

ताजा खबरें

WhatsApp