होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

भाजपा को बड़ा झटका! पूर्वी सिंहभूम में भाजपा के कई दिग्गज नेता हुए JMM में शामिल, सीएम हेमंत सोरेन के समक्ष थामा झामुमो का दामन

By Goutam

Updated on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जमशेदपुर, जन संवाद 24: पूर्वी सिंहभूम जिले की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सदस्यता ग्रहण कर ली। दिनांक 30 अक्टूबर को आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करकमलों से इन सभी नेताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर झारखंड की सियासत में एक नई हलचल पैदा हो गई है।

सदस्यता लेने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, जिप सदस्य खगेन महतो, घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश महाली, तथा जमशेदपुर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा के अध्यक्ष बंटी सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे।

इसके साथ ही, जेडीयू सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष गौतम धर ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जेडीयू छोड़कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी और जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू भी उपस्थित रहे।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी चुनावों से पहले यह कदम झारखंड की सियासत में नए समीकरण बना सकता है।

 

Leave a Comment