Advertisement

झारखंड बजट 2026-27 पर भाजपा का हमला: “हकीकत से दूर, केवल आंकड़ों का खेल” – दिनेश कुमार

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। झारखंड बजट 2026-27 को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बजट को “दिशाहीन और जनविरोधी” करार देते हुए कहा कि यह केवल आंकड़ों का खेल है, जिसमें जमीनी सच्चाई का अभाव है।

Advertisement
Advertisement

“वादों से जनता को भ्रमित करने का प्रयास”

Dayal Builder
Srinath

दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार ने बड़े-बड़े वादों और आकर्षक योजनाओं के नाम पर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, उद्योगों का पलायन, बिजली संकट और कानून-व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई ठोस प्रावधान नहीं दिखता।

Advertisement

उद्योग और युवाओं के लिए राहत नहीं

भाजपा नेता ने कहा कि बजट में पूंजीगत निवेश और निजी उद्योगों को प्रोत्साहन देने की स्पष्ट नीति का अभाव है। इससे राज्य में औद्योगिक विकास की रफ्तार प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि युवा, व्यापारी और मध्यम वर्ग को इस बजट से कोई ठोस राहत नहीं मिली है।

“राजनीतिक दस्तावेज जैसा बजट”

दिनेश कुमार ने कहा कि यह बजट विकास की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करने के बजाय आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया राजनीतिक दस्तावेज प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने और बजट की खामियों को उजागर करने का काम करेगी।

ताजा खबरें

WhatsApp