Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

होली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: वर्मामाइंस और परसुडीह में 48 लीटर अवैध शराब जब्त

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। आसन्न होली पर्व को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार 24 फरवरी 2026 को वर्मामाइंस और परसुडीह थाना क्षेत्र में औचक छापेमारी की गई, जिसमें कुल 48 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

Advertisement
Advertisement

वर्मामाइंस में विदेशी शराब बरामद

Dayal Builder
Srinath

वर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्यूबगेट के समीप मुखी बस्ती में सुशांत मुखी के घर पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान झारखंड राज्य में प्रतिबंधित King’s Gold ब्रांड की व्हिस्की की दो कार्टन (कुल 18 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई।

Advertisement

हालांकि, तंग गलियों और छापेमारी दल को आते देख स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाए जाने के कारण अभियुक्त मौके से फरार हो गया। उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सुशांत मुखी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

परसुडीह में चुलाई शराब पर कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई परसुडीह थाना क्षेत्र के कालीमाटी टोला, सोपोडेरा में की गई। सूचना के आधार पर गौतम कुमार खटुआ उर्फ बबलू के घर छापेमारी की गई, जहां से 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध भी उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

होली में अवैध शराब पर सख्ती

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। टीम ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ताजा खबरें

WhatsApp