Advertisement

Breaking: आरआईटी मोड़ पर सरेआम चापड़ से ताबड़तोड़ हमला, दहशत में आदित्यपुर, कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल…

By Balram Panda

Updated on:

आदित्यपुर : एक बार फिर सरेआम हिंसा की घटना से आदित्यपुर दहल उठा है, आरआईटी मोड़ के समीप सुबह करीब 6 बजे हुए जानलेवा हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी, व्यस्त मार्ग पर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना से क्षेत्र में भय, दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है, घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Advertisement
Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवकों के बीच विवाद चल रहा था, देखते ही देखते विवाद हिंसा में बदल गया और एक युवक ने धारदार हथियार निकालकर दूसरे युवक पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए, हमलावर सड़क पर घायल युवक का पीछा करता रहा और लगातार हमला करता रहा, यह भयावह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए.

Dayal Builder
Srinath

गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने तत्काल आरआईटी मोड़ स्थित गंगोत्री अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया, राहत की बात यह रही कि घायल युवक के साथ मौजूद एक छोटा बच्चा इस हमले की चपेट में नहीं आया, अन्यथा घटना और भी दर्दनाक हो सकती थी.

Advertisement

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं, आखिर सार्वजनिक स्थानों पर अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ कैसे रहा है? क्या अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है? यह सवाल अब आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है.

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और जिला प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश जारी है.

ताजा खबरें

WhatsApp