Advertisement

कपाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अवैध देशी कट्टा संग युवक दबोचा, बड़ी वारदात से पहले ही साजिश नाकाम…

By Balram Panda

Published on:

कपाली / Balram Panda: कपाली ओपी पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते विफल कर दिया. बीते सोमवार शाम करीब 6:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर हासाडुंगरी आमबागान स्थित बालू एवं ईंट डंप के पास छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया.

Advertisement
Advertisement

प्राप्त सूचना में बताया गया था कि कुरता-पाजामा पहने एक युवक किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए कपाली ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की, जहां से भागने की कोशिश कर रहे युवक को खदेड़कर पकड़ लिया गया.

Dayal Builder
Srinath

पूछताछ के क्रम में आरोपी ने अपनी पहचान मो. तौशीफ अंसारी (उम्र करीब 22 वर्ष), पिता मो. शफीक अंसारी, निवासी ग्रीनवैली, आजाद बस्ती, थाना आजादनगर, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में बताई. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की गई.

Advertisement

पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी को 27 अप्रैल को गिरफ्तार कर 28 अप्रैल को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. इस पूरी कार्रवाई को लेकर कपाली पुलिस की सतर्कता और तेज़ पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है, जिससे एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया.

वहीं, छापेमारी दल में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, पुअनि हसनैन अंसारी, सअनि मनोज कुमार मिश्रा (अनुसंधानकर्ता), सअनि अख्तर अंसारी एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे.

ताजा खबरें

WhatsApp