Advertisement

खरसावां : विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग का हुआ आयोजन…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant Kar:पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत खुंटपानी प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनाहगा के नेतृत्व में विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया,प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक एवं साधुचरण देवगम,कोल्हान विश्वविद्यालय की प्रवक्ता रिंकी दोराइबुरु एवं सांसद प्रतिनिधि रंगों पूरती उपस्थित थे.कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया.

Advertisement
Advertisement

बीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नये मैट्रिक व इंटर उत्रीण छात्र छात्राओं को आगे की पढ़ाई के साथ साथ अपने भविष्य की राह को तय करने में सहायता मिलेगा.इस अवसर पर मौके पर उपस्थित अन्य अतिथियों एवं कई गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया. मौके पर शिक्षक संजय जारीका, जिला परिषद् प्रतिनिधि बिरसा उर्फ़ कांडे तिऊ, रामचंद्र गोप, सुभद्रा बिरुआ, नारायण कांडेयांग एवं आशा बानरा के साथ छात्र छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp