जनसंवाद,जमशेदपुर(अमन कुमार ओझा):सामाजिक संगठन सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड झारखंड और राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन बिहार झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 28 जून 2024 दिन शुक्रवार को संध्या 4:00 बजे से जमशेदपुर के बारीडीह स्थित आवासीय कार्यालय में संस्था की अध्यक्षा सह समाजसेवीका रानी गुप्ता के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण एवं रक्तदान शिविर को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर शहर के समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभा के अपने उधर व्यक्त किया मौके पर संस्था की अध्यक्षता रानी गुप्ता ने मुख्य अतिथि शिव शंकर सिंह को अंग वस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया साथ ही बैठक का विधिवत संचालन किया। बैठक में काफी संख्या में शहर के विभिन्न क्षेत्र से आई महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी अगस्त 2024 के 18 तारीख को विशेष रूप से बृहद पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शिव शंकर सिंह ने सबों से आग्रह किया इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए महिलाएं बढ़ चढ़कर आगे आये और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान करें। इसके साथ ही महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई सुझाव दिए । उन समस्याओं पर अमल करने की बात कही ।

बैठक के दौरान महिलाओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियां , शिक्षा , स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन से जुड़े प्रश्न उठाएं , जिसका समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने और रानी गुप्ता ने जवाब दिया एवं उनके सशक्तिकरण के लिए सरकारी सहयोग के अलावा सामाजिक संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डाला । बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से सविता कुमारी , मीरा झा , राजकुमारी , मंजू देवी , गीत देवी , डालिया देवी , तुलसी देवी, पूनम देवी , शाहरुख मलिक , कुणाल शर्मा, बंटी सिंह, त्रिदेव सिंह एवं काफी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
राज्य
समाजसेवी रानी गुप्ता एवं गायत्री परिवार के विनय कुमार सिंह के संपूर्ण सहयोग से जमशेदपुर की बिटिया ने दोबारा शुरू किया अपनी पढ़ाई।
जनसंवाद, जमशेदपुर(अमन कुमार ओझा): आर्थिक तंगी के कारण पिछले तकरीबन 3 माह से बारीडीह गुरुद्वारा के पीछे रहने वाली पलक स्कूल नहीं जा रही थी। उसके पास ना तो ड्रेस था ना ही किताबें और ना बकाया फीस देने की रकम। बारीडीह डेफोडिल हाई स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ने वाली पालक की मां माधुरी देवी भी परेशान थी मदद के लिए कई जगहों पर गुहार लगाई लेकिन कहीं से मदद मिलने की आस नहीं दिखी। किसी ने उन्हें सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति प्राइवेट लिमिटेड की अध्यक्ष रानी गुप्ता से संपर्क करने को कहा और माधुरी ने समाज सेवी रानी गुप्ता से संपर्क साधा और समाज सेवी रानी गुप्ता ने माधुरी को आश्वासन दिया कि जहां तक हो सकेगा वह हर संभव सहयोग करेगी। उसके बाद समाजसेवी रानी गुप्ता ने गायत्री शक्तिपीठ परिवार के विनय कुमार सिंह से संपर्क किया और बच्ची की मदद की गुहार लगाई। उसके बाद दोनों ने मिलकर बच्ची को आर्थिक मदद दी।

समाजसेवी रानी गुप्ता ने स्कूल में जाकर बच्ची का 3 महीना का फीस जमा किया साथ ही बच्चे की किताबें भी खरीदी और उसका ड्रेस जूता खरीद कर दिया। इस मौके पर गायत्री परिवार के सुरेश लाल भी मौजूद थे।
जिसके बाद बच्ची और उसकी मां की खुशी देखने लायक थी। बच्ची और उसकी मां ने समाजसेवी रानी गुप्ता और विनय कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।
इस मौके पर बच्ची पलक मां माधुरी और समाज सेवी रानी गुप्ता ने क्या कहा देखें
सरायकेला राजद के जिला उपाध्यक्ष अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ आजसू में हुए शामिल, पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो संग युवा जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह ने गर्वजोशी के साथ सभी का किया स्वागत।
जनसंवाद, सरायकेला(अमन कुमार ओझा): जहां एक ओर सिंहभुम में मोदी मैजिक पूरी तरह से विफल हो चुका था वहीं इंडिया गठबंधन ने सिंहभुम सीट अपने कब्जे में ले लिया है। आज रांची स्थित कांके रिंग रोड होटल सुनैना में आयोजित आजसू केंद्रीय समिति की बैठक में पहुंचे सरायकेला खरसावां जिले के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह ने उस समय बैठक को रोचक कर दिया जब इंडिया गठबंधन की सबसे महत्वपूर्ण पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष एवं उनके समर्थकों को आजसू पार्टी में शामिल करवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। जिसके लिए उन्होंने जिले में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सनी सिंह की राजनीतिक गतिविधियों से युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित माना एवं आजसू पार्टी के विचारों और केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश महतो जी के कार्यशैली से अपने आप को प्रभावित बताया है।

पूरे झारखंड में युवाओं के लिए अगर कोई पार्टी है तो वह सिर्फ और सिर्फ आजसू है – सन्नी सिंह, युवा जिला अध्यक्ष, आजसू सरायकेला-खरसावां
आयोजित कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के द्वारा सभी नए सदस्यों को आजसू का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गिरिडिह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी ,गोमिया विधायक लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ,पूर्व मंत्री सह केन्द्रीय प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस , पूर्व विधायक कुशवाहा शिव पूजन मेहता, पूर्व विधायक गणेश गंजू,केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो , केन्द्रीय महासचिव रविशंकर मौर्या ,केन्द्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह ,केन्द्रीय सचिव जसबीर सिंह ,केन्द्रीय कोषाध्यक्ष नंदू पटेल ,यूथ आजसू प्रदेश संयोजक सह कोल्हान प्रभारी मौजूद रहे। बताया गया की केन्द्रीय समिति के बैठक में सभी केन्द्रीय एवं जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया । जहां आजसू सुप्रीमो एवं तमाम केंद्रीय स्तर के सदस्यों ने सरायकेला-खरसावां के युवा जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह को साधुवाद एवं बधाई दिया। उन्होंने बताया है की यह श्री सनी सिंह के राजनीतिक जीवन की एक बड़ी सफलता है। वहीं दूसरी ओर सरायकेला खरसावां के युवा आजसू जिला अध्यक्ष सनी सिंह ने सभी अभिभावक तुल्य सदस्यों एवं आजसू सुप्रीमो का आभार प्रकट करते हुए बताया है कि पूरे झारखंड में युवाओं के लिए अगर कोई पार्टी है तो वह सिर्फ और सिर्फ आजसू है। उन्होंने तमाम युवाओं से अपील की है कि राजनीति में हिस्सा लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आजसू का ही दमन थामें। राजद से आए सदस्यों में सरायकेला राजद जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह के अलावा गौरव मिश्रा, गोलू यादव, अरमान सिंह,प्रेम पांडे, धनवीर सिंह एवं सैकड़ो सदस्य मुख्य रूप से मौजूद थे।







