Advertisement

खरसावां में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वैन को बीडीओ व सीओ ने दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों को मिला कानूनी अधिकारों का संदेश

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां की ओर से चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वैन को मंगलवार को खरसावां प्रखंड परिसर से बीडीओ प्रधान माझी और सीओ कप्तान सिंकू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement
Advertisement

बीडीओ प्रधान माझी ने इस अवसर पर कहा कि चलंत लोक अदालत और विधिक जागरूकता वैन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता, तथा लंबित विवादों के निपटारे से अवगत कराना है। यह वैन ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और कानूनी सहायता प्राप्त करने के अधिकार की जानकारी देगी।

Dayal Builder
Srinath

मालूम हो कि चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता अभियान के तहत वैन ने रिडिंग पंचायत के हुडांगदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही अनाथ बच्चों के लिए Sponsorship & Foster Care, सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा में मृत्यु होने पर सरकारी मुआवजा संबंधी अधिकार और निःशुल्क कानूनी सहायता प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के पैनल अधिवक्ता प्रणव सिंह देव ने घरेलू हिंसा और बाल विवाह की रोकथाम पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में लोग नजदीकी पीएलवी से संपर्क करें और कानूनी मदद प्राप्त करें।

कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता प्रणव सिंह देव ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से लक्ष्मी गुंदुवा, डाकेश्वर प्रधान, आलोक कुमार साहू, दिनेश कुंभकार, हरि कुंभकार, मुखिया, सरपंच, आंगनबाड़ी सेविका और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp