Advertisement

चांडिल : शाहिद बगान में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या मामले में दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए सलाखों के पीछे….

By Balram Panda

Published on:

चांडिल / Balram Panda: सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत रहमतनगर शाहिद बगान में बीते 4 अप्रैल को दिन दहाड़े दिल नवाज नामक एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी. युवक का शव मैदान में चटाई पर पाया गया था.

Advertisement
Advertisement

बता दे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवाब आरजू उर्फ मन्नु एवं मोहम्मद हसनैन अंसारी उर्फ जाहिद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल एसडीपीओ सुनील कुमार रजवार ने बताया कि सभी युवक घटना के दिन आपस में नशापन कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच बकझक हुई और आरोपियों ने पत्थर से कूचकर दिल नवाज की हत्या कर दी.

Srinath

 

Advertisement

वहीं, उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. साथ ही मृतक का मोबाइल भी पुलिस ने अधजले अवस्था में बरामद किया है. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गए थे.

ताजा खबरें

WhatsApp