Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

चौका पुलिस का अपराधियों पर करारा प्रहार, दो साल से फरार डकैत दबोचा, पहचान बदलकर आदित्यपुर में छिपा था, छापेमारी में एक और वांछित आरोपी धराया…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

चौका /Balram Panda : डकैती के मामले में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त पोदो सरदार उर्फ पोदो भूमिज उर्फ लंगड़ा उर्फ पदो सरदार को चौका थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, पुलिस के अनुसार आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर स्थित सरना टोला में अपनी पहचान और पता बदलकर रह रहा था, उसकी गिरफ्तारी मंगलवार, 18 अगस्त को की गई.

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार रेयाड्दा गांव के डुंगरीडीह टोला निवासी पसुवा सरदार के लिखित आवेदन पर दर्ज डकैती के मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, मामले के अनुसंधान के दौरान छह अन्य प्राथमिकी अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, वहीं पोदो सरदार लंबे समय से फरार चल रहा था.

Dayal Builder
Srinath

गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष है, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ चौका, कांड्रा और खरसावां थाना में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह आदित्यपुर में अपना और अपने पिता का नाम-पता बदलकर रह रहा था.

Advertisement

इसी छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने अड़की थाना कांड में करीब तीन वर्षों से फरार अप्राथमिकी अभियुक्त गंगाधर सिंह मुंडा को भी पकड़ा, उसे संबंधित अड़की थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, गंगाधर के खिलाफ भी सरायकेला और चौका थाना में आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं.

बता दे कार्रवाई चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में की गयी, टीम में चौका थाना के पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला थाना के अरुण कुमार, आदित्यपुर थाना के शिवशंकर सिंह समेत सशस्त्र बल शामिल थे, पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों के खिलाफ चल रहे अभियान को महत्वपूर्ण सफलता मिली है.

ताजा खबरें

WhatsApp