होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई में हुई सीएम पशुधन विकास योजना चयन समिति की बैठक, 71 लाभुकों का हुआ चयन

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड विकास कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने की।

NSU

बैठक में बकरा विकास योजना, बॉयलर कुकुट पालन योजना, शुकर विकास योजना, ब्रायल लेयर कुकुट पालन योजना और बतख पालन योजना समेत विभिन्न योजनाओं के लिए कुचाई प्रखंड के कुल 71 लाभुकों का चयन प्रखंड स्तरीय चयन समिति द्वारा अनुमोदित किया गया। यह संख्या इस प्रखंड के निर्धारित लक्ष्य के बराबर है।

बैठक के दौरान चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और पात्रता मानकों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ साधुचरण देवगम ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और आजीविका संवर्धन का एक सशक्त माध्यम है। इस योजना से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और पशुधन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से बीडीओ साधुचरण देवगम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Comment