Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कपाली ओपी क्षेत्र में गौरी गांव से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, 1–2 माह से भटकने की सूचना, पहचान के लिए पुलिस की अपील…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda : खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत ग्राम गौरी में शनिवार को एक करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.

Advertisement
Advertisement

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता था और बीते एक से दो महीनों से गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में घूमता देखा जा रहा था. हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

Dayal Builder
Srinath

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. इस बीच कपाली ओपी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त वृद्ध के संबंध में कोई जानकारी हो या पहचान संभव हो, तो तुरंत कपाली ओपी को सूचित करें, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके.

Advertisement

पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की सूचना इस मामले में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

ताजा खबरें

WhatsApp