Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

बाजारसाही और गोंदपुर में हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई, की सुख-समृद्धि की कामना

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां के बाजारसाही एवं गोंदपुर में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम के दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध होता है और लोगों में भक्ति भावना का संचार होता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोग ईश्वर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं, जिससे मन को शांति मिलती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है। इसके साथ ही ऐसे आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है।

विधायक ने आयोजन समिति और ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हरिनाम संकीर्तन से मन की शुद्धि होती है तथा क्रोध और लोभ जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियां दूर होती हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी बासंती गागराई, दीपक नायक, सवित दाश, सत्यपति, बीपलव पाणी, पंकज महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp