होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 2-02
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

टाटा मोटर्स फाइनल डिवीजन में सम्मान समारोह, यूनियन पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

NSU MA
previous arrow
next arrow
03 (29)
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के फाइनल डिवीजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के स्वागत में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर के सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर के सिंह, उप महाप्रबंधक राकेश कुमार, वरीय प्रबंधक (ईआर) सुजीत झा सहित अन्य यूनियन पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रियाज़ अहमद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि वे इस डिवीजन से भली-भांति परिचित हैं और खुद मजदूरों के बीच से आए हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की सलाह दी।

वहीं महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि हालिया ग्रेड रिवीजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है, जो यूनियन, प्रबंधन और मजदूरों के आपसी सहयोग का परिणाम है। उन्होंने ग्रेड समझौते के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम को उप महाप्रबंधक राकेश कुमार ने भी संबोधित किया और कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment