Advertisement

Kharsawan News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राज बागची का किया गर्मजोशी से स्वागत, बोले — संगठन को जमीनी स्तर पर करेंगे मजबूत

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राज बागची का मंगलवार को खरसावां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार ने की।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

स्वागत समारोह के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज बागची ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह इसे संगठन के सहयोग से पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे।

Advertisement

राज बागची ने कहा — “मेरी पहली प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है। जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को गतिशील और सक्रिय बनाया जाएगा।”

वहीं, कांग्रेसियों ने इस अवसर पर “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की। राज बागची ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत तक पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, युवा जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कु. मिश्रा, वरिष्ठ नेता जगबंधु महतो, उपाध्यक्ष निरंजन दास, मंडल अध्यक्ष शंकर लोवाड़ा, महासचिव सौरव तांती, हरि महतो, रामचंद्र लोहार, सूरज समाड़, विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पडैया, एमडी वट्टो, अकबर जिया, अर्जुन हेंब्रम, मंगल हांसदा, अमरुल्ला अंसारी आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp