जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने स्विट्जरलैंड में यूरोप के आल्प्स पर्वत क्षेत्र की प्रसिद्ध ऊंचाई जंगफ्राऊयोख (Jungfraujoch) का दीदार किया। इस दौरान उन्हें जंगफ्राऊयोख स्थित यूरोप के सबसे ऊंचे रेलवे स्टेशन का भ्रमण करने और वहां से बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों के मनोरम नजारे देखने का अवसर मिला।
जंगफ्राऊयोख तक पहुंचने का अनोखा रेल सफर
जंगफ्राऊयोख तक पहुंचने के लिए विधायक दशरथ गागराई ने विशेष रेल यात्रा का अनुभव लिया। जंगफ्राऊ रेलवे पहाड़ के भीतर बनी सुरंग के रास्ते से यात्रियों को ऊंचाई तक पहुंचाती है। इस दौरान पहाड़ के अंदर बनी रेलवे सुरंग और वहां की इंजीनियरिंग को करीब से देखने का अवसर भी मिला।

यूरोप के सबसे ऊंचे रेलवे स्टेशन का किया भ्रमण
जंगफ्राऊयोख रेलवे स्टेशन समुद्र तल से करीब 3,454 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसे यूरोप का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन माना जाता है। यहां पहुंचकर विधायक ने स्टेशन का भ्रमण किया और आसपास के आल्प्स पर्वत क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।
विदेश दौरे के दौरान मिला अनोखा अनुभव
दशरथ गागराई इन दिनों CPA झारखंड के प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश दौरे पर हैं। इसी क्रम में स्विट्जरलैंड में उन्हें जंगफ्राऊयोख की यात्रा का अवसर मिला। बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों, ऊंचाई और पहाड़ के भीतर से गुजरने वाली रेलवे यात्रा ने इस अनुभव को खास बनाया।


































