Advertisement

कुचाई में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग, सांसद काली चरण मुंडा से मिली ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां /Umakant Kar: उमाकांत कुचाई में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल खूंटी के सांसद काली चरण मुंडा से मिला. इस दौरान सांसद को सैकडों लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा कर अपनी मांगों को दोहराया. ज्ञापन में कहा गया है कि कुचाई में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है. इस कारण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिये 32 किमी दूर चक्रधरपुर, 30 किमी दूर सरायकेला, 48 किमी दूर चाईबासा, 55 किमी दूर खूंटी या 70 किमी दूर जमशेदपुर जाना पड़ता है.

Advertisement
Advertisement

ग्रामीण क्षेत्र व आर्थिक तंगी के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते है तथा बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते है. क्षेत्र के बच्चों के उच्च शिक्षा के लिये कुचाई में डिग्री कॉलेज खोलना अत्यंत जरुरी है. पूर्व में भी तीन बार ज्ञापन दिया जा चुका है, परंतु उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया था. ज्ञापन में सांसद से कुचाई में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की पहल करने का आग्रह किया गया है. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रुप से समाज सेवी महेद्र लाल सोय, गुरूचरण चोड़ा, रामचंद्र सोय, रामेश्वर हेंब्रम, लखिन्द्र भूमिज आदि शामिल थे. ज्ञापन में सैकडों लोगों के हस्ताक्षर है.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp