Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

गम्हरिया : सात साल से जर्जर सड़क-नाली की मार, कांग्रेस ने बीडीओ से मांगा समाधान, फुलकांत झा बोले, ग्रामीणों को चाहिए सुरक्षित और सुगम आवागमन….

By Balram Panda

Published on:

 

 

गम्हरिया / Balram Panda: गम्हरिया में जर्जर सड़क, बदहाल नाली और बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुलकांत झा और गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (ईश) ने सोमवार को नवनियुक्त बीडीओ श्रवण कुमार झा से मुलाकात कर साई विहार कॉलोनी के रोड नंबर 10-बी की बदहाल स्थिति से अवगत कराया.

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस नेता ने कहा कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश में सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ता है। जर्जर सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

Dayal Builder
Srinath

खास बात यह है कि यह समस्या आज की नहीं है, वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री जनसंवाद के माध्यम से भी इसकी शिकायत की गयी थी, इसके बाद जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से 14 अक्टूबर 2019 को आवश्यक कार्रवाई और योजना के क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया था, लेकिन करीब सात साल गुजरने के बाद भी सड़क और नाली की समस्या जस की तस बनी हुई है.

Advertisement

कांग्रेस नेता ने स्पष्ट कहा कि मामला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि ग्रामीणों की बुनियादी सुविधा और सुरक्षित आवागमन से जुड़ा है. उन्होंने बीडीओ से स्थल निरीक्षण कराकर सड़क और नाली निर्माण की ठोस पहल करने की मांग की, साथ ही नियमों के अनुरूप सांसद निधि यानी एमपीएलएडीएस या अन्य सरकारी योजना से निर्माण कराने का सुझाव दिया.

अब देखना होगा कि वर्षों से उपेक्षित इस सड़क और नाली की समस्या पर प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और स्थानीय लोगों को कब तक सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल पाती है.

ताजा खबरें

WhatsApp