Advertisement

राजकीय माध्य विद्यालय आमदा में 29 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, विद्यार्थियों को आवागमन में होगी सहूलियत: प्रेमेंद्र

By Goutam

Published on:

साइकिल वितरण

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): झारखंड राज्य कल्याण विभाग के तत्वाधान में प्रखंड कल्याण विभाग द्वारा जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी घनश्याम बोदरा के हाथों से राजकीय मध्य विद्यालय आमदा के कुल 29 सामान्य वर्ग के छात्र- छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा यह झारखंड सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत सामान्य गरीब वर्ग के छात्र-छात्राओं को विद्यालय आवागमन के लिए साइकिल उपलब्ध करवाया जा रहा है। छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय आवागमन में सुगमता एवं समय की बचत होगी।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि मैं इस तरह की सफलतम योजनाओं के लिए झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लोकप्रिय सांसद कालीचरण मुंडा, स्थानीय लोकप्रिय विधायक दशरथ गागराई जी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं। इस अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय आमदा प्रधानाध्यापक, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp