Advertisement

खरसावां प्रखंड मुख्यालय में पशुधन विकास योजना के तहत 11 लाभुकों के बीच बकरी का वितरण…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant Kar: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत खरसावां प्रखंड परिसर में वैष्णवी इंटरप्राइजेज,रांची की ओर से 11 लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री अनुदानित मूल्य पर बकरी व बकरा का वितरण किया गया. खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामड़ नेर प्रत्येक लाभुक को चार बकरी व एक बाकरा का वितरण किया. मौके पर प्रमुख मनेंद्र जामुदा ने कहा कि मुख्यमंत्री पशु पालन योजना सरकार की एक महत्वांशी योजना है. लोग जागरुक हो कर इस योजना का लाभ उठायें.

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि बकरी पालन व पशु पालन कर लोग स्वावलंबी बन रहे हैं. बीडीओ प्रधान माझी ने कहा कि वर्तमान समय में बकरी पालन रोजगार का एक बेहतर विकल्प हो सकता है.किसान पशु पालन कर अपनी आजीविका व आय में वृद्धि कर सकते हैं. किसान कृषि के साथ साथ साथ बकरी पालन व पशु पालन कर क्षेत्र के किसान अपनी रोजगार बढ़ा सकते है. किसानों को जागरुक हो कर सरकार की ओर से चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. इस दौरान प्रखंड कल्याण पदाधिकारी घनश्याम बोदरा, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.शंकर सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामड, मुखिया बिशुलाल माझी, पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती शुभम साहु आदि उपस्थित थे.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp