Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने खरसावां में किया बैठक, युवाओं के कंधों पर देश के भविष्य की जिम्मेदारी : प्रेमेंद्

By Goutam

Published on:

 

जिला युवा कांग्रेस
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां पथ निरीक्षण भवन में युवा कांग्रेस जिला कमिटि सरायकेला-खरसावां की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में झारखंड सरकार के जनकल्याकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचानें का निर्देश दिया गया। बैठक में युवा कांग्रेस के जिला कमिटि, खरसावां विधानसभा कमिटि,प्रखंड कमिटि, पंचायत व बूथ कमिटियों की समीक्षा की गई।

Advertisement
Advertisement

बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोडिनेटर चंदन कुमार राय ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव एक मात्र लक्ष्य है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता को पूरी ताकत लगानी है। कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होने कहा कि युवाओं में सर्वाधिक ऊर्जा होती है,जिसका उपयोग देशसेवा में करना चाहिए। देश का भविष्य युवाओं के कंधे पर है।

Dayal Builder
Srinath

वही युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी सत्यम सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन की रीड की हड्डी है,जितने भी बड़े नेता हैं,वह युवा कांग्रेस की ही देन है। जिला सह प्रभारी सुरेश सवैया ने कहा कि इस बार झारखंड के चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत दिलानी है तो युवा कांग्रेस के हर युवा को झारखंड सरकार का कार्य ईमानदारी से घर-घर पहुंचाना होगा।

Advertisement

जबकि युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि हर हाल में आगामी विधानसभा चुनाव हमें जीतना है और इसके लिए तैयारी अभी से करनी होगी। यह चुनाव एक आम चुनाव नहीं होगा पूरे झारखंड प्रदेश में खरसावां विधानसभा सीट एक महत्वपूर्ण सीटों में से एक मानी जा रही है। जिस पर महा गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोडिनेटर चंदन कुमार राय, जिला प्रभारी सत्यम सिंह, जिला सह प्रभारी सुरेश सवैया, जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सोय, मनोज सिंह मुंडा, वीरेंद्र नायक, सूरज सामड, दिलीप सिंह मुंडा, आशीष बनर्जी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बलभद्र महतो, रामराय बाँकिरा, रेंगो पूर्ति, बुधन हेंब्रम, आई.आलम, महेंद्र मुंडा, दुखिन सिंह मुंडा, मदन सिंह मुंडा, विश्वजीत लेयाँगी, मुख्तार आलम, बिशु बिरुली आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp