Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष ममता दास समेत दर्जनों महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन, विधायक दशरथ गागराई ने माला पहना कर पार्टी में कराया शामिल

By Goutam

Published on:

ममता दास

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): सीनी के सरमाली सोना नदी तट पर झामुमो की सरायकेला प्रखंड समिति ( भाग -2 ) की बैठक स्थानीय विधायक दशरथ गगराई की उपस्थिति में हुई। बैठक में बीजेपी समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement
Advertisement

बैठक में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ममता दास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। सभी को विधायक दशरथ गगराई ने पार्टी का अंगवस्त्र दे कर झामुमो में शामिल कराया। इसके अलावे युवा नेता अशोक सिंहदेव के नेतृत्व शत्रुघ्न प्रमाणिक, विनोद नायक, नरसिंह सरदार, मुकेश सिंह, गुरु महतो, दीपक जमुदा, राजू गोराई आदि झामुमो में शामिल हुए। राजकुमार प्रधान व गोपी उरांव के नेतृत्व में भी कई लोगों ने झामुमो का दामन थामा। पूर्व उप-प्रमुख कालीचरण महतो, समाजसेवी सह सेवानिवृत शिक्षक दिनेश महतो ने भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। विधायक दशरथ गागराई ने माला पहनकर झामुमो की सदस्यता दिलाई।

Srinath

मौके पर विधायक दशरथ गगराई ने कहा की झामुमो माटी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि यहां कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी होती है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में जनता से किए हुए एक एक वायदे पूरे हो रहे हैं। गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। खरसावां विधान सभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। आने वाले समय में विकास के मामले में खरसावां को नंबर अव्वल किया जाएगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के नीति सिद्धांत को जन जन तक पहुंचने की अपील की।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से बसंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, झामुमो केन्द्रीय सदस्य सुधीर महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, उप प्रमुख वासुदेव महतो, प्रखंड अध्यक्ष भगत महतो, राजु हेंब्रम, नंदी प्रधान, सविता महतो, पार्वती महतो, तारापदो साहू आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp