होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

नेताजी सुभाष व मदन मोहन पब्लिक स्कूल का चौथा वार्षिक महोत्सव “फेस्टिवा” शुरू, पहले दिन 1500 छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर :  नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल एवं मदन मोहन पब्लिक स्कूल का चौथा वार्षिक महोत्सव “फेस्टिवा” का पहला दिन रविवार को राजेंद्र विद्यालय के सभागार में हर्षोल्लास और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की किताडीह, परसुडीह एवं बिरसानगर शाखा तथा मदन मोहन पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नेताजी संस्था समूह के प्रधान एवं Netaji Subhas University के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह, उनकी धर्मपत्नी एवं नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्रबंध निदेशक श्रीमती विभा सिंह, तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

उद्घाटन के पश्चात बच्चों ने गणेश वंदना, सांस्कृतिक, क्षेत्रीय, बॉलीवुड एवं देशभक्ति नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। छात्रों ने सामाजिक सरोकारों को भी मंच पर बखूबी प्रस्तुत किया। वृद्धाश्रम की सच्चाई, महिला सशक्तिकरण जैसे संवेदनशील विषयों पर आधारित लघु नाटकों ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। वहीं दादा-दादी, नाना-नानी के सम्मान में प्रस्तुत विशेष नृत्य ने पूरे सभागार को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम की एक अनूठी विशेषता यह रही कि चारों शाखाओं में अकादमिक उत्कृष्टता एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को उनके ही बड़े-बुजुर्गों को मंच पर आमंत्रित कर पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस पहल की अभिभावकों ने खुले दिल से सराहना की।

इस वर्ष से एक नई पहल “उड़ान” पुरस्कार की भी शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच और पंख देना है। “उड़ान” पुरस्कार के प्रथम वर्ष में मदन मोहन पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर को 7 पदक, परसुडीह शाखा को 3 पदक और बिरसानगर शाखा को 2 पदक प्राप्त हुए। इसके अंतर्गत नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

वार्षिक महोत्सव “फेस्टिवा 2026” का दूसरा दिन 3 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें पोखारी, बारीडीह, कदमा एवं गोविंदपुर शाखाओं के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

 

Leave a Comment