Advertisement

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने सरायकेला के पत्रकार विश्वरूप पांडा के खिलाफ जमशेदपुर न्यायालय में कराया केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला 

By Goutam

Published on:

ईचागढ़

जनसंवाद, सरायकेला (बलराम पांडा): सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर निवासी एवं ईचागढ़ के पूर्व विधायक उर्फ मलखान सिंह ने ईचागढ़ विधानसभा के चांडिल निवासी स्थानीय पत्रकार विश्वरूप पांडा के खिलाफ जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में केस दर्ज कराया है। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव के समय पत्रकार विश्वरूप पांडा ने अरविंद सिंह के चुनावी गतिविधियों तथा भाजपा में शामिल होने को लेकर एक वेबसाइट पर समालोचना किया था। उक्त खबर में विश्वरूप पांडा ने लोकसभा चुनाव से पहले की राजनीतिक घटनाक्रमों एवं अरविंद कुमार सिंह से जुड़े तथ्यों के आधार पर खबर प्रसारित किया था। इसको लेकर अरविंद सिंह ने केस दर्ज कराया है।

Advertisement
Advertisement

मंगलवार को पत्रकार विश्वरूप पांडा ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में केस के संबंध में जबाव तथा अपना पक्ष दाखिल कर दिया है। न्यायिक दंडाधिकारी रवि शंकर पाण्डेय की अदालत में विश्वरूप पांडा ने वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील ओझा तथा उमा शंकर सिंह के माध्यम से अपना पक्ष रखा। अपने पक्ष में विश्वरूप पांडा ने विस्तार से अरविंद कुमार सिंह तथा उस खबर की जानकारी दी है। वहीं, जिस खबर को लेकर केस दर्ज किया गया है, उससे संबंधित सभी साक्ष्य तथा दस्तावेजों को भी न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

Srinath

आमतौर पर जब पत्रकार कोई खबर प्रकाशित करते हैं तो संबंधित नेताओं द्वारा तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त की जाती हैं लेकिन विश्वरूप पांडा के खबर को लेकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने सीधे तौर पर मानहानि का केस दर्ज कराया है। वहीं, आए दिन यह भी देखा जाता है कि जब किसी नेता से संबंधित खबरें प्रकाशित किया जाता हैं तो उनके समर्थक या कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति जताई जाती हैं या शिकायत दर्ज कराया जाता हैं लेकिन इस मामले में पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने स्वयं पत्रकार विश्वरूप पांडा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Advertisement

अरविंद कुमार सिंह ने न्यायालय को अपने शपथ पत्र में बताया है कि पत्रकार विश्वरूप पांडा की खबर के कारण वह मानसिक तनाव में हैं तथा उनके मान सम्मान को क्षति पहुंची है। वहीं, अरविंद सिंह ने यह भी कहा है कि विश्वरूप पांडा की खबर फैलने से उनके प्रतिद्वंद्वी तथा विरोधी उनकी आलोचना कर रहे हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp