Advertisement

कुचाई के भुरकुंडा में मना वनाधिकार पत्थलगड़ी का स्थापना दिवस, लिया वन संरक्षण का संकल्प…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant kar: कुचाई के भुरकुंडा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम मुंडा भरत सिंह मुंडा की अध्यक्षता पर पारंपरिक रुप से वनाधिकार पत्थलगड़ी (वनाधिकार बोर्ड गड़ी) का 9वां स्थापना दिवस काफी धुमधाम से मनाया गया.पाहन दिगेंद्र सिंह मुंडा ने अपने साथियों के साथ पत्थलगड़ी स्थल पर पूजा अर्चना की.मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जंगल का सामूहिक रूप से संरक्षण करने का संकल्प लिया.वनाधिकार कानून 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधनों का संरक्षण, प्रबंधन व पुर्नजीवित करना पत्थलगड़ी का मुख्य उद्देश्य बताया गया.

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम मुंडा भरत सिंह मुंडा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को संतुलित बनाये रखने, जैव विविधता व विरासत में मिली सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य को लेकर ही पत्थलगड़ी किया जाता है. उन्होंने बताया कि हर वर्ष इसका वर्षगांठ मनाते है. जंगलों को संरक्षित करने के साथ साथ मौके पर रोहित गोप, लाबूराम मुंडा, रामचंद्र मुंडा, डूबराय हेंब्रम, कैलाश मुंडारी, जामुना मुंडा, पांगु पांडेया, जगाय सोय, अमरेंद्र हेंब्रम, दुर्गा चरण हांसदा, जितेंद्र हांसदा आदि उपस्थित थे.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp